देवास। सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल में पर्यावरण चेतना, जागरूकता हेतु हरियाली दिवस मनाया गया। विद्यालय द्वारा दो चरणों में उक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम चरण के मुख्य अतिथि पार्षद मनोज राय थे अध्यक्षता राज्यपाल पुरूस्कार प्राप्त समाजसेवी सैय्यद मकसूद अली सर ने की। विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार श्रीमती आभा निगम मेडम, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल की चौयरमैन सैय्यद इशरत अली थी। द्वितीय चरण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन विभाग के डिप्टी रेंजर श्री प्रदीप खरे थे। अध्यक्षता कर सलाहकार श्री अरूण सोलंकी जी ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती खरे उपस्थित थी। हरियाली दिवस को मूर्त रूप देने के लिए विद्यालयीन छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने हरे परिधान धारण कर पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वसुंधरा के स्नेह पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां दी। अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया । सैय्यद मकसूद अली सर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण से हितार्थ अपने अनुभव बताएं एवं अपनी ओर विद्यालय में पौधे भेंट किए। पार्षद श्री राय द्वारा टीगार्ड भेंट किया गया। वनविभाग के श्री खरे द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण पर विशेष व्याख्यान दिया गया एवं श्री खरे ने कविता के माध्यम से बच्चों को मार्गदर्शन देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों/ शिक्षक, शिक्षिकाओं को पौधारोपण एवं उनकी देखभाल की शपथ दिलाई गई। अतिथियों का स्वागत संचालक शकील कादरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्रीमती मिश्कात शकील ने किया।
Related Posts '
09 JUL
16 वर्षीय किशोर सफल सर्जरी के बाद फिर पैरों पर खड़ा हुआ
16 वर्षीय किशोर सफल सर्जरी के बाद फिर पैरों पर खड़ा...
07 JUL
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का 29 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का 29 वां स्थापना दिवस...
06 JUL
देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल, 760 पीड़ितों को वापस दिलाए 3.06 करोड़ रुपये
देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल, 760 पीड़ितों को वापस...
06 JUL
सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास को स्वर्णिम सफलता
सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास...
03 JUL
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में...

