देवास। धर्म रक्षा परिषद देवास द्वारा गुरुवार को सर्व हिंदू समाज के साथ राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की हत्या व प्रधानमंत्री जी को जान से मारने की धमकी के विरोध में इस्लामी जेहादी, कट्टरपंथी आतंकवादी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। रमेश कौशल ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को इस्लामी दरिंदों ने कन्हैया लाल की गला काट कर हत्या करदी 28 जून को मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद कपड़ा सिलवाने के बहाने से कन्हैया लाल की दुकान में घुसे थे ओर नाप देते वक्त कन्हेलाल की हत्या कर दी। समग्र हिन्दू समाज में इस घटना को लेकर बहुत गुस्सा है। इसके विरोध में हिन्दू समाज सड़को पर उतरा और भारत सरकार व राजस्थान सरकार से कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्म रक्षा परिषद सहित हिन्दू समाजजन उपस्थित थे।
Related Posts '
02 SEP
त्योहारों पर कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किये जायेंगे
त्योहारों पर कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के...
31 AUG
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार...
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...

