देवास। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ देवास (इस्कान देवास) की ओर से एक आध्यात्मिक एवं भव्य भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 8 जुलाई को निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ (दोपहर 12 बजे सायाजी गेट से प्रारंभ होकर, एम जी रोड़ पर तेहसिल चौराहा, नावेल्टी चौराहा एवं सुभाष चौक से होते हुए, शालिनी रोड़ से होकर, मंडी धर्मशाला पर में सायं 7 बजे संपन्न होगी। यहां भक्तों के लिए भोजन प्रसादी के साथ कीर्तन ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगे। रथ यात्रा का आयोजन परम पूज्य गुरुदेव श्रीमान महामन प्रभु जी ( दीक्षा गुरु, अंचल सचिव इस्कॉन मध्य प्रदेश, इस्कॉन इंदौर मंदिर के अध्यक्ष) के दिव्य सानिध्य और श्रीमान प्राणेश्वर दास प्रभु जी ( क्षेत्रीय सचिव इस्कॉन मध्य प्रदेश) के मार्गदर्शन में होगा। इस्कॉन देवास प्रमुख राधिका रमण दास प्रभु ने देवास वासियों एवं भक्तों से अनुरोध किया है कि वह भारी संख्या में पधार कर अनुग्रहित करें। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा का घर-घर निमंत्रण देने के लिए प्रभात फेरी,नगर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। आनंदमय दास प्रभु, रघुनंदन दास प्रभु, हरि कीर्तन दास प्रभु, विजय गिरी जी, नरेंद्र यादव तथा अजय अग्रवाल ने रथयात्रा की जानकारी दी ।
Related Posts '
05 AUG
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा प्रहार
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा...
29 JUL
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान एवं कृतज्ञता
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने...
29 JUL
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा...
29 JUL
स्वर्गीय विकास जायसवाल की जन्म जयंती पर हुए विविध सेवा कार्य
स्वर्गीय विकास जायसवाल की जन्म जयंती पर हुए विविध...
27 JUL
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा...

