हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राइड फॉर तिरंगा रैली निकाली

देवास। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम और अनुग्रह वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा राइड फॉर तिरंगा तिरंगा रैली निकाली गई। संस्था के राइडिंग क्लब ऑल बाइकर्स क्लब ने इस रैली का आयोजन किया। नगर निगम देवास और अनुग्रह वेलफेयर फाउंडेशन ने पहले भी जागरूकता रैली का आयोजन किया है। राइड फॉर तिरंगा का मकसद लोगों को अपने तिरंगे के प्रति प्रेम भाव बढ़े और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोग अपने अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक झंडा फहराए।
इस रैली में उपायुक्त डॉ. पुनित शुक्ला, ऑल बाइकर्स क्लब और अनुग्रह वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष कुणालसिंह परमार, ऑल बाइकर्स क्लब के राइडर्स, एमपी 41 के राइडर्स और अध्यक्ष सार्थक मजूमदार, नगर निगम से विशाल जोशी, अरुणसिंह तोमर, स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल खरे, राजेश सांगते, ओमप्रकाश पथरोड़, शैलेंद्रसिंह परिहार मौजूद थे। बाइक रैली नगर निगम से प्रारंभ हुई। यहां से भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, गांजा भांग चौराहा, तहसील चौराहा से सयाजी द्वार व यहां से विकास नगर होते हुए पुन: निगम पहुंची। इस दौरान सभी ने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है कि हमारे देश के तिरंगे की आन बान और शान को हम हिंदुस्तानी पूरी दुनिया में बरकरार रखें।

Post Author: Vijendra Upadhyay