आन-बान और शान के साथ निकली पत्रकारों की तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा निकालकर पत्रकारों ने किया लोगों को जागरूक

हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील

देवास।आजादी का 75वा अमृत महोत्सव आज पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव अंतर्गत हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आज 13 अगस्त को देवास के समस्त मीडिया कर्मियों/पत्रकारों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सयाजी गेट से शुरू हुई इस वाहन तिरंगा यात्रा में तिरंगे को हाथ में थाम पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े साथी शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः सयाजी गेट पहुँचे,यही पर यात्रा का समापन हुआ।आन-बान और शान के साथ निकली पत्रकारों की तिरंगा यात्रा ने लोगो को जागरूकता का सन्देश देते हुए इस अभियान में जुड़ने की अपील की।यात्रा का उत्साह बढ़ाने के लिए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।प्रेस क्लब देवास व समस्त पत्रकार साथी,वरिष्ठ नागरिक संस्था सहित मां चामुंडा न्यूज़ वितरण संघ,नेशनल यूनिटी ग्रुप ने इस यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देवास की जनता से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया।उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।

Post Author: Vijendra Upadhyay