देवास। आईआईएफएल गोल्ड लोन ने अपनी ब्रांच की 10 वीं वर्षगांठ शनिवार को देवास में मनाई। इस दौरान ग्राहकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिलराजसिंह सिकरवार एवं सेवानिवृत्त तहसीलदार अनिल दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने बैंक की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए संस्था की उन्नति के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। शाखा प्रबंधक दिग्विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि शाखा में पिछले 10 वर्षों से अनुभवी कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवाएं ग्राहकों को दी गई है। शाखा द्वारा ग्राहकों को लोन लेने एवं अपनी जरूरतों को पूरा करने में कोई परेशानी ना हो और आगे भी भविष्य में आईआईएफएल ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इस अवसर पर दीपक कुमार सोनानिया, मयूर भाटी, अमन चौधरी, मयूरी गोटकर, आयुषी विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...

