– भजन गायक द्वारका मंत्री ने 7 घंटे तक लगातार प्रस्तुतियां दी
– सिद्धिविनायक महिला मंडल द्वारा चांदी की बिछिया और पुरस्कार वितरित किए
देवास। कोरोना कॉल के 3 वर्षों बाद संस्था सिद्धिविनायक के पांडाल में भव्य हरतालिका तीज महोत्सव हुआ रात्रि 8.30 बजे से माता बहनों का आगमन शुरू हुआ रात्रि 1 बजे तक पूरा पांडाल मातृशक्ति से पूर्ण भर गया। भजन गायक द्वारका मंत्री ओर लगभग 35 कलाकारो ने रात्रि जागरण करने में सहयोग दिया। गणेश जी की स्तुति तत्पश्चात हनुमान जी की स्तुति की गई। इसी बीच विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार एवं महापोर गीता दुर्गेश अग्रवाल का भी आगमन हुआ। इन्हीं के सामने माता बहनों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। राजमाता और महापौर ने सुंदर नृत्य करने वाली बहनों को इनाम वितरित किए। राजमाता ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की, संस्था संयोजक रवि जैन एवं पूजा जैन की तारीफ की साथ ही भजन गायक द्वारका मंत्री के द्वारा भजनों की प्रस्तुति को उन्होंने खूब साराहा। माता बहनों को इस कार्यक्रम का पूरे वर्ष इंतजार रहता है, श्री मंत्री अपने भजनों के बीच उपस्थित माता बहनों से प्रश्न भी करते रहे कुछ हंसी मजाक तो कुछ संस्कृति और कुछ धर्म के बारे में भी प्रश्न किए गए। सही उत्तर देने वाली बहनों को चांदी की बिछिया एवं आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। इस बार गणगौर की तर्ज पर उपस्थित बहनो ने शेरो शायरी और दोहों में अपने पति देव का नाम लेते हुवे बड़ी सुंदरता से प्रस्तुति दी। जिस पर उन्हें इनाम दिया गया। अंत में श्री मंत्री द्वारा हरतालिका तीज उत्सव के बारे में प्रकाश डालते हुए भोले बाबा की भव्य बारात निकाली गई।
इस अवसर पर रवि जैन को भोले बाबा का स्वरूप दिया गया और पूजा जैन को पार्वती मैया का स्वरूप दिया गया। सिद्धिविनायक मंडल के सभी सदस्य नाचते गाते भोले बाबा की बारात में शामिल हुए, वहीं माता बहने पार्वती मैया की तरफ से बारातियों का स्वागत कर रही थी नाचते गाते भोलेनाथ और पार्वती की शादी संपन्न हुई। उपस्थित माता बहनों ने रात्रि 9 बजे से सुबह 4 बजे तक नृत्य हंसी मजाक व भावपूर्ण भजनों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम की बागडोर सिद्धिविनायक महिला मंडल की लगभग 100 बहनों ने संभाल रखी थी, गुलाबी साडिय़ों में सुहाग के प्रतीक चुंदड़ी को सिर पर डालें सारी बहनें कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालती रही। वहीं सिद्धिविनायक संस्था के सदस्य पूरे समय 4 मेगा एक स्क्रीन ओं के सामने बैठे हुए उपस्थित भाइयों को व्यवस्थित रूप से बिठाते हुए कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। द्वारका मंत्री के साथ लगभग 8 कलाकारों व आठ साथी कलाकारों की टीम ने अपने वाद्य यंत्र के माध्यम से उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। राधा कृष्ण के स्वरूप में आए कलाकारों ने भक्तों के साथ जमकर नृत्य किया, हनुमान जी महाराज के स्वरूप में आए कलाकार ने उपस्थित भक्तों को साक्षात हनुमान जी के दर्शन कराए। अंत में भोले बाबा और पार्वती के स्वरूप में आए कलाकारों ने हरतालिका तीज कार्यक्रम में पार्वती मैया की अहम भूमिका को भी चिन्हित कर दिया। कुल मिलाकर एक यादगार कार्यक्रम संस्था सिद्धिविनायक मंडल के पांडाल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आजादी के 75 व अमृत महोत्सव पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई। संस्था के रवि जैन ने बताया पूरे 10 दिन हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाएंगे। अंत में आभार संस्था के संयोजक व नगर निगम सभापति रवि जैन ने माना। उक्त जानकारी आशीष आवटे व आनंद दुबे ने दी।


