देवास नगर गौरव दिवस का नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर से होगा शुभारंभ

————-
26 सितम्‍बर को भजन संध्‍या, महाआरती, दीपोत्‍सव का होगा आयोजन
————-
चुनरी यात्रा में 27 सितंबर को मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल
——–
देवास 25 सितम्बर 2022/ देवास नगर गौरव दिवस का नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर से शुभारंभ होगा। 26 सितम्‍बर से नवरात्रि शुरू हो रही है, देवास में नवरात्रि का अलग महत्व होता है। देवास में इंदौर, उज्‍जैन और भोपाल सहित प्रदेश के अन्‍य जिलों से नागरिक माताजी के दर्शन के लिए आते है।
देवास नगर गौरव दिवस में 26 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या होगी। भजन संध्‍या में उदित नारायण आएंगे। शहर में दीपोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें प्रत्‍येक घर में पांच दीपक जलाये जायेंगे। विकास नगर स्‍टेण्डियम से माता टेकरी शंख द्वार तक 27 सितम्‍बर को चुनरी यात्रा निकलेगी। चुनरी यात्रा में मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। चुनरी यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी शामिल होंगे। सभी महिलाएं लाल रंग के वेशभूषा में रहेंगी। महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। चुनरी यात्रा में विभिन्‍न संगठन शामिल होंगे। सभी सामाजिक संगठन चुनरी यात्रा का स्‍वागत करेंगे। सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह प्रसाद वितरण किया जाएगा। 28 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड में कन्या पूजन एवं कन्या भोज होगा होगा। जिसमें 51 सौ कन्याओं का भोजन होगा। नवरात्रि में 09 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्पोर्ट्स एक्टिविटी होगी, शहर का गौरव बढाने वालो का सम्मान होगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay