देवास। दीपावली का त्यौहार कई खुशियां लेकर आता है। लोग इस समय कई प्रकार की खरीददारी करते है। खुशियों के इस त्यौहार में कोई कार, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक आयटम, ज्वेलरी तो कोई अपने सपनो के घर को सजाने का काम करते है। इसी सजावट की चीजों को संजोकर सदेव क्रेअशन्स आये है। जो वर्मा क्लासेस पर 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवसीय हैंडमेड इकोफ़्रेंडली आर्ट की प्रदर्शनी कर रहे है।
इस प्रदर्शनी में दीवार सजावट आइटम, कला फ्रेम, दीवार सजावट के लिए फ्रेम, घर सजावट के लिए फ्रेम, गिफ्ट आयटम, रंगोली एवं दीपावली पर अन्य उपयोगी सामग्री आदि उपलब्ध है।