————-
कवितालय अकादमी की बच्चीयों ने दुर्गा स्रुति, नर्मदा स्रुति एवं शिव तांडव की दी प्रस्तुति
——–
लोक गीत गायक श्री भोंदिया ने सरस्वती वंदना और मध्यप्रदेश गान का किया गायन
———
जिले में सभी विकासखंडों में भी आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
———–
देवास 01 नवंबर 2022/ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर मल्हार स्मृति मंदिर देवास में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सरस्वती पूजन कर किया। कार्यक्रम में लोक गीत गायक मानसिंह भोंदिया ने सरस्वती वंदना और मध्यप्रदेश गान का गायन किया। कवितालय अकादमी की बच्चीयों ने दुर्गा स्रुति, नर्मदा स्रुति एवं शिव तांडव की प्रस्तुति दी। कवितालय अकादमी की बच्चीयों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सहायक संचालक शिक्षा अजय सोलंकी ने गायन की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, नागरिकगण तथा विद्यार्थी मौजूद थे। जिले में सभी विकासखंडों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।