देवास। 8 नवंबर को श्री गुरु नानक जयंती के अवसर पर आठ दिवस पूर्व प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को प्रभात फेरी नगर कीर्तन के रूप में सुबह 5:30 बजे श्री गुरुद्वारा एबी रोड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से निकली, जिसका समापन एबी रोड पर हुआ। इसी कार्यक्रम के तहत श्री अखंड पाठ साहिब की प्रारंभ हुई। 8 नवंबर को श्री गुरु नानक जयंती के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दीवान से जाएंगे जो कि दोपहर एवं रात्रि में होंगे रात्रि में 1:00 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सिख पंथ के प्रख्यात कीर्तनकार पंजाब से भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी सचखंड नांदेड़ साहब से नूर जनरल सिंह हजूरी जत्था सेवक सिंह जी कीर्तन से निहाल करेंगे एवं भव्य आतिशबाजी की जावेगी।
श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार दिलीप सिंह जुनेजा सचिव सरदार गुरुचरण सिंह सलूजा द्वारा श्री गुरु नानक जयंती के पर्व पर शहर के वासियों को बधाई प्रेषित की।