देवास/ सांसद सदस्य (राज्य सभा) एवं अन्तर्राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य कलाकार व नृत्य गुरू डॉ. सोनल मानसिंह दिनांक 20 नवंबर 2022 को सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधार रही हैं।
डॉ. सोनल मानसिंह भारतीय शास्त्रीय नृत्य संस्थान की फाउंडर अध्यक्ष भी हैं व भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म भूषण व पद्म विभूषण द्वारा सम्मानित किया जा चुका हैं। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत मिशन में नवरत्न के तौर पर भी नामित हैं। वर्तमान में डॉ. सोनल मानसिंह राज्य सभा सदस्य भी हैं।