डॉ. अपर्णा ने एकल अर्ध शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया

देवास। गत दिवस बाली. इंडोनेशिया मे अखिल लोककला सांस्कृतिक संस्था, पुणे द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। उक्त समारोह मे
श्रद्धा अस्पताल संचालक डॉ. अपर्णा करकरे ने वरिष्ठ श्रेणी मे एकल अर्ध शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में घुँघरू नृत्य अकादमी संचालक प्रफुल्ल सिंह गेहलोत को तानाजी राव नन्नवरे अंतरराष्ट्रीय गुरूरत्न पुरूस्कार से भी सम्मानित किया गया। डॉ. अपर्णा करकरे कथक नृत्य का प्रशिक्षण घुँघरू नृत्य अकादमी, देवास से प्राप्त कर रही है। डॉ. अपर्णा की उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay