लघु उद्योग भारती देवास का दीपावली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न
देवास। प्रतिवर्षानुसार लघु उद्योग भारती देवास का इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि महेश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, विनीत जैन मालवा संभाग अध्यक्ष, समीर मूंदड़ा राष्ट्रीय सचिव, कैलाश चंद्रावत माननीय विभाग संघचालक, नरेंद्र जैन विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक, राहुल भौमिक जिला प्रचारक, सतीश मुकाती प्रदेश कार्यकारिणी थे।
कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर हुई। स्वागत भाषण देवास इकाई के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने दिया। साथ ही उन्होंने लघु उद्योग भारती के नए बन रहे क्रस्टल की जानकारी दी। महेश गुप्ता ने अपने उदबोधन में प्रदेश सरकार की नीतियों और भोपाल में बन रहे नए भवन निर्माण के बारे में जानकारी दी। विनीत जैन ने मालवा संभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समीर मूंदड़ा ने भविष्य में लघु उद्योग भारती के सदस्य संख्या बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया। नरेंद्र जैन ने कुटुंब प्रबोधन पर परिवार को लेकर विचार विमर्श रखे। उन्होंने कहा लघु उद्योग भारती को राष्ट्र हित, उद्योग हित के साथ परिवार में आपसी प्रेम एवं एकता के लिये सभी सदस्यों को अच्छे संस्कार भी दे। कार्यक़म के समापन पर आभार विजेंद्र उपाध्याय ने माना। संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया।