देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित म.प्र. चैम्पियनशीप (क्लस्टर-12) खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अण्डर 19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर म.प्र. की चैम्पियनशीप पर कब्जा किया एवं आगामी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता एल.एन.सी.टी. वर्ल्ड स्कूल, भोपाल में आयोजित की गई थी जिसमें म.प्र. के 42 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों ने सहभागिता की थी। जिसमें अण्डर 19 बालक आयु वर्ग में विद्यालय के आयुष सिसोदिया, माधव गुप्ता, विनय ठाकुर, अक्षदरक, अरिजित संचोरिया, मृदुल शक्ला, तन्मय जायसवाल, अमित चौधरी, आदित्य घोष, यशस्वी राज, सिद्दक सिंह जूनेजा एवं सक्षम राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश खो-खो चैम्पियनशीप पर कब्जा जमाया व आगामी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता जो कि पंजाब में आयोजित होनी हैं में अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के माधव गुप्ता को बेस्ट डिफेंडर एवं आयुष सिसोदिया को बेस्ट अटेकर के खिताब से नवाजा गया।
ज्ञात हो कि वर्ष 2005 से लगातार सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास की अण्डर 19 बालक वर्ग की खो-खो टीम यह खिताब हासिल करती आ रही हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह एवं निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच गजेन्द्र सिंह ठाकुर को शुभकामनाए देते हुए बधाई प्रेषित की।