देवास। देवास जिले के लोहारदा थानांतर्गत धावड़ीपुरा स्थित हनुमान मंदिर में सलीम कुरैशी द्वारा गत शनिवार को नमाज पढऩे का मामला सामने आने के बाद हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कुछ लोग लोहारदा थाने पहुंचे, जहां पर फरियादी की रिपोर्ट पर सलीम कुरैशी व बेटे वसीम कुरैशी के खिलाफ धारा 295-ए, 294, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। फरियादी नीलेश खत्री पिता देवचंद निवासी लोहारदा ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह शनिवार को धावड़ीपुरा स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने गया तो उसने देखा कि लोहारदा का कट्टरपंथी सलीम कुरैशी मंदिर के अंदर नमाज पढ़ रहा है। उसका यह कृत्य मंदिर के पुजारी संतोष ने भी देखा और इस बात की जानकारी मंदिर समिति के गोपाल मालू सहित अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को दी गई। सलीम के कृत्य से स्थानीय हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया और इस बात की शिकायत थाने पर की गई। इस दौरान सलीम का पुत्र वसीम आया। तब फरियादी नीलेश, महेश प्रजापति की दुकान पर खड़ा था। वहां पर वसीम ने नीलेश को डराया, धमकाया और गालीगलौज करते हुए कहा कि मेरे पिता भाजपा के बड़े नेता है। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और किसी ने ज्यादा होशियारी दिखाई तो हम गांव का माहौल बिगाड़ देंगे। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सलीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत दे दी गई है। लोहारदा थाना प्रभारी के.एल. बरकड़े ने बताया कि सलीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जबकि वसीम फरार हो गया है, जिसे पकडऩे के लिए टीम भेजी गई है।
Related Posts '
19 AUG
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद...
19 AUG
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस...
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...

