देवास जिले के साइकिलिस्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जबलपुर रवाना


देवास। देवास जिला साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा चयनित 12 साइकिलिस्ट 14 से 15 अक्टूबर 2023 जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में साइकिलिंग 27 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मैं भाग लेने के लिए रवाना हुए। अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर को आयोजित की गई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो साइकिलिस्ट विजेता रहे उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। उक्त जानकारी देते हुए सचिव पवन यादव ने बताया कि अंडर 16 बालक वर्ग में भावेश गायकवाड, जयंत सोलंकी, जयेश पटेल, बालिका में काजल कुमावत, जया यादव, अंडर 18 में बालक वर्ग में अथर्व वशिष्ठ, शिवम प्रजापति, ओम उपाध्याय, अंडर 23 बालक वर्ग में ईशान शर्मा, अनिरुद्ध अनायास, श्लोक चौधरी देवास जिले की तरफ से अपना उच्च प्रदर्शन दिखाएंगे। रेलवे स्टेशन पर अतिथि सुधीर पंडित, अध्यक्ष आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष अभिषेक लाठी, संपादक चेतन राठौर, सचिव पवन यादव , सह सचिव पावन पाटिल, सदस्य देवराज सांगते, और पालकगण ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा टीम कोे रवानगी दी। उपाध्यक्ष गौरव कदम, शैलेंद्र चंद्रवंशी, प्रीति पवार, सूरज वामनिया, राजवीर ठाकुर, युवराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, तन्मय मेहता, रश्मि ठाकुर, उर्वशी मंडलोई, किरण राव, खुशबू पाटिल, प्रियांशी कदम, रैना कौशल, हर्षिता कौशल, अर्जुन सोलंकी, सुनील मालवीय, विशाल सिंह, स्वाति शिंदे, हरिप्रिया यादव आदि ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Post Author: Vijendra Upadhyay