सीआईए के रिपुंजय सिंह राठौड़ ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया
देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्रों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध विद्यालयों की अन्तर्विद्यालयीन म.प्र. की (क्लस्टर 12) एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये आगामी राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में अण्डर 19 बालक आयु वर्ग में विद्यालय के रिपुंजय सिंह राठौड़ ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में 11.85 सेकण्ड समय निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक एवं 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि वाराणसी में अयोजित की जावेगी में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा व समस्त स्टाॅफ ने एथेलिट व उनके कोच श्री विनय नायर को शुभकामनाए देते हुए बधाई प्रेषित की।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, देवास में अयोजित की गई थी। जिसमें म.प्र. के करीब 40 विद्यालयों के लगभग 160 एथेलिटों ने भाग लिया था।