
1 करोड 76 लाख की लागत की 17 कचरा संग्रहण गाडीयों को लोकार्पित किया
देवास। शहर के नागरिकों की नगर निगम से संबंधित समस्याओं के त्वरित गति से समाधान करने हेतु नगर निगम द्वारा माय देवास 311 ऐप की व्यवस्था लागू की गई है। माय देवास 311 एप का शुभारंभ एवं स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शहर की स्वच्छता कार्य मे तेजी लाने हेतु 17 कचरा संग्रहण गाडीयों का लोकार्पण देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा स्थानिय रामाश्रय प्रराडाईज मे एक समारोह के दौरान विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन के साथ किया गया। कार्यक्रम मे ऐप की संस्था सिवीक साल्युशन के प्रबंधक प्रसन्न परमार ने स्क्रीन के माध्यम से ऐप की विशेषतायें, इसमे पंजीकृत शिकायतों के समायवधि मे समाधान एवं शिकायत पंजीकरण की विस्तृत जानकारी उपस्थितजनों को दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ मे विधायक श्रीमंत राजे का स्वागत महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल, सभापति श्री जैन के द्वारा किया गया।
नगर निगम द्वारा लांच किये गये इस एप के माध्यम से नागरिक सीधे मोबाईल नम्बर से रजिस्ट्रेशन कर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था इत्यादि से सम्बंधित शिकायतों को फोटोग्राफ के साथ दर्ज कर सकते है। नागरिकों द्वारा दर्ज की गई शिकायत माय देवास 311 एप से लिंक ऑफिसर ऐप पर शो होगी जिसे सम्बंधित अधिकारी को तत्काल देखना होगा तथा समय सीमा में निराकरण कर उससे सम्बंधित फोटोग्राफ अपडेट करने होंगे। माय देवास सिटीजन एप को नागरिकों की सुविधा अनुसार बनवाया गया है यदि कोई नागरिक सफाई व्यवस्था से सम्बंधित शिकायत दर्ज कराना चाहते है तो उनके सामने एक लिस्ट ओपन होगी जिसमें सफाई से सम्बंधित बिन्दु मृत पशु उठाना, नाले एवं नालियों की सफाई करवाने, कचरा गाड़ी समय पर ना आने इत्यादि किसी भी ऑपशन पर क्लिक कर नागरिक शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत के निराकरण की समय सीमा भी कार्य की स्थिति के आधार पर तय की गई है। इसी के साथ ही माय देवास 311 एप को गूगल प्ले स्टोर और पव्ै ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है । नागरिक माय देवास 311 सिटीजन एप के माध्यम से ऑन लाईन सम्पत्ति कर, जलकर, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि सेवा का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से नजदीकी सुविधाएं,होम कम्पोस्ट, बर्तन बैंक , शहर की वायु गुणवत्ता एवं नगर निगम के आगामी कार्यकम के बारे में भी जान सकते है।
17 कचरा संग्रहण गाडीयो को विधायक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर लोकार्पित किया
नगर निगम द्वारा स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत 17 सीएनजी संचालित कचरा संग्रहण गाडीयों को भी विधायक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर लोकार्पित किया गया। जिसमे 10 गाडीयां 1 करोड 12 लाख 40 हजार की लागत से तथा 7 कचरा संग्रहण गाडीयां 63 लाख 63 हजार की लागत से कुल 1 करोड 76 लाख की लागत की है।
कार्यक्रम मे निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, निगम राजस्व विभाग समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, यातायात एवं परिवहन विभाग समिती अध्यक्ष मुस्तफा अंसार एहमद, पार्षद राजा अकोदिया, राहूल दायमा, महेश फुलेरी, आलोक साहू, भूपेश ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा, निलेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, नितीन आहूजा, गोपाल खत्री, संजय ठाकुर, मुकेश मोदी, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, निगम लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, विजय जाधव, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, नगर निवेशक अनुभूति श्रीवास्तव, भोलासिह जादौन, आनंद प्रजापति, भूषण पवार, हरेन्द्रसिह ठाकुर, हेमन्त उबनारे, रवि गोयनार, ओमप्रकाश पथरोड, स्वच्छ भारत मिशन से विश्वजीतसिह, विशाल जोशी,अरूण तोमर आदि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।