फाग यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल

फाग यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल

देवास। युगो-युगो से हिंदू समाज में आंनदोंत्सव पर्व की एक महान सनातन परंपरा है जिसमें समरसता का भाव उत्पन्न करने वाला पर्व रंगोत्सव का अपना महत्व है। आओ रंगों के पर्व होली को हम सब मिलकर स्नेह, उत्साह से मनाएं इसी उद्देश्य को लेकर इस वर्ष भी श्री राधा कृष्ण फाग यात्रा के निमित्त सामाजिक समरसता मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग टोली बनाकर सभी बस्तियों,मोहल्ले एवं नगर में सम्पर्क किया जा रहा है। इस फाग यात्रा में श्री राधा कृष्ण झांकी,लठमार मार होली एवं विशेष तौर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण सयाजी द्वारा पर किया जा रहा है।जो कि इस बार नगर के लिए विशेष तौर पर महत्वपूर्ण रहने वाला है।सामाजिक समरसता मंच देवास द्वारा सर्व समाज प्रमुख,धार्मिक संग़ठन,महिला संग़ठन ,व्यापारी संग़ठन से आव्हान करता है कि सभी अपने अपने समाजजनो व संग़ठन के सभी सदस्यों को फाग यात्रा में लेकर आये।

Post Author: Vijendra Upadhyay