भाजपा का 46वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया
देवास कार्यालय पर ध्वजारोहण, मिठाई बांटी, वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान
देवास । भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय पर पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।
स्थापना दिवस के अवसर पर मीसाबंदी व वरिष्ठ भाजपा नेता इदरसिंह ठाकुर का शॉल, श्रीफल एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विद्यमान है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है और भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर हो रहा है।
भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। आज प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कई जनहितैषी योजनाएं चलाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है, और देश तथा प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर हैं। जिले के 1428 बूथों पर ध्वजारोहण किया गया। जिले भर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने घरों पर ध्वजारोहण कर इस ऐतिहासिक क्षण को आत्मसात किया।
सांसद महेंद्र सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह यात्रा त्याग, सेवा और समर्पण की यात्रा है। सभी को भाजपा में अपनी आस्था बनाए रखनी चाहिए। हमें व्यक्तिवादी नहीं बनना है, क्योंकि यही बात भाजपा को अन्य दलों से भिन्न बनाती है। हमारा कार्यकर्ता कमल के फूल के साथ होता है। यदि यही आस्था और निष्ठा बनी रही, तो भाजपा आने वाले दशकों और सदियों तक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, जिला पूर्व देवास-प्रा. अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जुबेर लाल, राम यादव, मोर्चा अध्यक्ष शिवराजसिंह गोहिल, जुगनू गोस्वामी, संजय दायमा, ओम जोशी, मनोहर जाधव, मण्डल अध्यक्ष मधु शर्मा, देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, हरीश देवलिया, अधिवक्ता सुरेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
यह जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।