पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का नगर निगम पर जंगी प्रदर्शन

पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का नगर निगम पर जंगी प्रदर्शन

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कांग्रेस जन

देवास। गर्मी का मौसम शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, और पूरे शहर में पीने के पानी की सप्लाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे नागरिकों में नगर निगम और भाजपा परिषद के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।

इसी को लेकर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने ढोल-ढमाके के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों एवं महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटके फोड़े गए। तत्पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधियों ने नगर निगम कमिश्नर के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया को सौंपा, जिसमें मांग की गई कि नगर निगम शीघ्र ही पानी की समस्या का समाधान करे तथा शहरवासियों को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में नगर निगम का ध्यान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर भी आकर्षित किया गया। इनमें प्रमुख मांगें थीं कि जल समस्या के स्थायी समाधान हेतु नगर निगम, नर्मदा घाटी विकास विभाग से स्थायी अनुबंध करे ताकि शहर को प्रतिदिन पर्याप्त जल मिल सके। नगरवासियों की लगातार यह शिकायत रही है कि गंदे पानी की आपूर्ति की जाती है, अतः ट्रीटमेंट प्लांट पर सतत निगरानी रखी जाए। अमृत योजना के अंतर्गत जहां पहले पाइपलाइन डाली जा चुकी है, वहां दोबारा खुदाई न की जाए। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर से प्रतिदिन कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और धार के प्लांट से कचरे के उठाव का साप्ताहिक अनुबंध किया जाए।

इसके अतिरिक्त संपत्ति कर को लेकर भी व्यापक असंतोष है। नागरिकों पर दोहरा कर लगाया जा रहा है, जिसे तत्काल निरस्त किया जाए। आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर नियंत्रण पाया जाए और उन्हें शहर से बाहर किया जाए। वर्षा पूर्व शहर के समस्त नाले-नालियों एवं कुओं-बावड़ियों की सफाई कर पानी का संग्रहण किया जाए। कई पार्षदों ने शिकायत की है कि उनके वार्डों में भेदभाव किया जा रहा है और विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इस पर नगर निगम को सभी वार्डों में समान रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के युवा साथी साइकिलों पर ड्रम लेकर एवं हाथों में पार्टी का झंडा लिए चामुंडा कॉम्प्लेक्स से नगर निगम कार्यालय की ओर जोश-खरोश के साथ नारे लगाते हुए रवाना हुए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र मालवीय, प्रदीप चौधरी, भगवान सिंह चावड़ा, शौकत हुसैन, सुधीर शर्मा, नजर शेख, मंसूर शेख, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, गुरु चरण सलूजा, प्रयास गौतम, रमेश व्यास, विक्रम पटेल, नरेंद्र यादव, श्रीराम कुमावत, विक्रम मुकाती, एजाज़ शेख, राहुल पवार, दीपेश कानूनगो, डॉ. श्याम पटेल, आबिद खान, प्यारे मियां पठान, अनुपम टोप्पो, राजेश दांगी, वसीम हुसैन, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, अनिल गोस्वामी, इम्तियाज शेख भल्लू, प्रमोद सुमन, कल्याण सिंह पवार, पंकज वर्मा, विश्वजीत सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह गौड़, अक्षय बाली, दिग्विजय सिंह झाला, ज्ञान सिंह दरबार, राजेंद्र सिंह बेस, राधाकिशन सोलंकी, श्रीमती विनोदिनी व्यास, वंदना पांडे, रुक्मणि बैरागी, इम्तियाज सिद्दीकी, दिनेश बैरागी, मुकेश पटेल, नईम अहमद, डॉ. रितेश शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकित खरे, प्रतीक शास्त्री, राजेंद्र बेदी, रविंद्र सोनी, उमेश झवर, लुकमान अली, योगेंद्र भारतीय, पोपसिंह परिहार, कल्लू भाई, निलेश वर्मा, इरफान कुरैशी, रवि चौधरी, मुरलीधर गुप्ता, प्रतीक शर्मा, राकेश शर्मा, अजय सिंह राजौंदा, सलीम पठान, सतीश पुजारी, कुड्डूस शेख, डॉ. मुन्ना सरकार, डॉ. लियाकत अली, घनश्याम पटेल, श्रीकांत चौहान, अनिल नगर, गौरव जोशी, मुकेश झरेवाला, गोलू विजयवर्गीय, प्रहलाद गुरुजी, मुदस्सर अली, कैलाश पटेल, राजू दरबार, मलखान सिंह देवड़ा, जितेंद्र मालवीय, देवेंद्र बाबा, राजेश डोडिया, जयप्रकाश मालवीय, डैनी पहलवान, जानी भाई, दिलीप सिंह बीजेपुर, ईश्वर हरोड़े, रोहित शर्मा, रियाज नागोरी, इरशाद नागोरी, नवीन सोलंकी, रूपेश कल्याणे, मयंक जैन, राकेश पाटीदार, दीपेश हरोड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay