सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा समाज को परशुराम जी की प्रतिमा भेंट

सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा समाज को परशुराम जी की प्रतिमा भेंट

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी देते हुए आदित्य दुबे ने बताया कि स्थानीय खेड़ापति होटल में आयोजित कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवान परशुराम का पूजन कर प्रारम्भ किया गया। जिसमें सर्व ब्राह्मण युवा परिषद इंदौर द्वारा राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की पीतल की दिव्य प्रतिमा सर्व ब्राह्मण समाज देवास को भेंट की गई। प्रतिमा भेंट का यह कार्यक्रम स्वर्गीय विष्णु प्रसाद शुक्ला इंदौर (बड़े भय्या) की स्मृति में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के संयोजक विकास अवस्थी व संगठन द्वारा बाबूजी के संकल्प को पूरा करते हुए भगवान परशुराम जी की पीतल की प्रतिमा भेंट करने का कार्य प्रारंभ किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए विकास अवस्थी ने उद्बोधन में बताया कि यह दिव्य प्रतिमा शुद्ध पीतल की है जिसका वजन 49 किलो है। आगे यह प्रतिमा पूरे प्रदेश मे समाज को संगठित करने वाले ब्राह्मण समाज संगठनों तक पहुंचाई जाएगी। अन्य जानकारी देते हुए बताया कि सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को छात्रवृत्ति देने का कार्य भी 10 वर्षो से जारी है। इस वर्ष 19 लाख 41 हजार रुपए द्वारा 511 विद्यार्थियों की सहायता की गई है। जिसके साथ ही अन्य कालेज में 57 सीट पर आर्थिक रूप से कमजोर समाजजन को निशुल्क प्रवेश दिलवाया गया है। जिसकी कुल फीस 97 लाख रुपए है। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने मंचासीन जसराज मेहता, विकास अवस्थी कन्नू मिश्रा अंकित त्रिवेदी, प्रमोद दुबे, अभय तिवारी, केतन तिवारी, का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अतिथियो के साथ समाज महिला अध्यक्ष यशोदा शर्मा, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पार्षद द्वय दीपेश कानूनगो, अपर्णा जोशी मंचासीन रहे। इस अवसर पर पूर्व समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला का संस्था ब्रह्म बंधुत्व के संवरक्षक मनोनीत होने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आशुतोष जोशी पप्पू जी, प्रयास गौतम, सुभाष पंड्या, महेंद्र उपाध्याय, सतीश दुबे, दीपक जोशी, आकाश अवस्थी, छोटू पांडे विमल शर्मा, रितेश शर्मा, महेंद्र व्यास, मधुसूदन शर्मा, गंगेश्वर जोशी, श्रीकांत उपाध्याय, मयंक उपाध्याय, ओम प्रकाश चौधरी, घनश्याम पंडित, नवीन दुबे, राकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, विनीता व्यास, आशा शर्मा, , मंगेश शर्मा, एमएम मोदी, टिंगू प्रसाद शुक्ला, समीर शर्मा, रेनू शर्मा, प्रतिभा शर्मा,  मधु शर्मा, संध्या आचार्य, रिंकी व्यास, रोशनी उपाध्याय, माया तिवारी सिद्धार्थ  अवस्थी, रोहित उपाध्याय, भरत व्यास, कपिल व्यास, रोहन कानूनगो, राजेंद्र शर्मा, किशोरी लाल शर्मा,  दिलीप व्यास, दिनेश जोशी, दिनेश तिवारी, के के शर्मा,  मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, एमएम दुबे, अमित तिवारी, अनिल दुबे, संतोष कुमार दुबे, पंकज प्रधान, श्याम शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, जितेंद्र तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, संजय जोशी, रितेश शुक्ला, महेश व्यास, राकेश शर्मा, शिवनारायण पाठक, सुधा स्थापक, मंगला दुबे, कीर्ति जोशी, राधा बिरथरे, कृष्णा शर्मा, उषा पुराणिक, पुष्पा पेशकार, दीपिका दुबे, सुनीता शर्मा, आज्ञा चौधरी, किरण पांडे, शीला के जोशी, इंदिरा मेहता, किरण पांडे, नेहा शर्मा, भारती शर्मा, सीमा शर्मा, मोनू तिवारी, करुणा दुबे, अनुपमा पाठक, सरोज तिवारी, पवन शर्मा, रश्मि शर्मा, सीमा व्यास, भावना तिवारी, अंजलि व्यास, चंचल व्यास, शीला दुबे, ज्योति पगारे, हंसा जोशी, मंगला पांडे, अशोक चौबे, ओपी तिवारी, पवन चौधरी, ओ पी दुबे सहित सेकड़ो विप्रजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया व आभार प्रयास गौतम ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay