हमारे सभी गांव समरसता पूर्ण हो : आशीष ठाकुर
सिंगावदा एवं देवगढ़ मंडल में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष विजयादशमी पर पारंपरिक पथ संचलन निकाला जाता है। इस वर्ष संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, शताब्दी वर्ष पर देवास जिले में स्वयंसेवको द्वारा प्रत्येक मंडल में पथसंचलन निकाला जाएगा। रविवार को सिंगावदा एवं देवगढ़ मंडल के पथ संचलन निकाले गए जिसमें सैकड़ो स्वयंसेवक सम्मलित हुए। देवास ग्रामीण खण्ड के सिंगवदा मंडल का पथ संचलन रविवार को ग्राम अचलूखेड़ी में निकाला गया। इस पथ संचलन में सिंगावदा मंडल के सात गांव सिंगावदा, अचलूखेड़ी, लसूड़िया छत्रधार, मुंगवादा, नगुखेड़ी, तूमड़ावदा, पुआलडा के स्वयंसेवक सम्मलित हुए। संचलन में स्वयंसेवक वाहिनिश: घोष की धुन पर अचलूखेड़ी गांव के देवस्थान से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से निकले। सिंगावदा मंडल के विजयादशमी उत्सव के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवक रामचंद्र जी राठौड ने की साथ ही सिंगावदा मंडल कार्यवाह लखन जी राठौर एवं मुख्य वक्ता खण्ड सह बौद्धिक प्रमुख नरेन्द्र जी शर्मा मंचासीन रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि समर्पित कर एवं शस्त्र पूजन कर हुआ। मुख्यवक्ता नरेंद्र शर्मा ने सभी स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए संघ स्थापना के पीछे परम पूजनीय डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के चिंतन एवं उद्देश्य के बारे में बताया। किन परिस्थितियों में सन 1925 में संघ का कार्य प्रारंभ हुआ एवं किस प्रकार राष्ट्र सेवा की 100 वर्षों की यात्रा रही यह भी बताया। आपने बताया कि शताब्दी वर्ष में समाज के साथ मिलकर संघ “पंच परिवर्तन” के माध्यम से भारत माता को परम् वैभव को ले जाने को प्रतिबद्ध है। पंच परिवर्तन के 5 विषय सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एव स्व के भाव के जागरण वाले को सिंगावदा मंडल के प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर पर पंहुचाना चाहिए।
इसी प्रकार हाटपिपलिया खण्ड के देवगढ़ मंडल का संचलन रविवार देवगढ़ में निकला। इस पथसंचलन में देवगढ़ मंडल के आठ गांव देवगढ़, हाथी गुराड़िया, मड़िया, बरखेड़ा, हैदरपुर, शमशाबाद, सेमली, बटुनि से सैकड़ो स्वयंसेवक सम्मलित हुए। संचलन शारदा विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गो से निकगा।
देवगढ़ मंडल के विजयादशमी उत्सव के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देवगढ़ के वरिष्ठ समाज सेवक श्याम जी गुर्जर ने की, साथ ही मंडल कार्यवाह कपूर जी मुकाती एवं मुख्य वक्ता देवास जिले के शारीरिक शिक्षण प्रमुख आशीष जी ठाकुर मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि समर्पित कर एवं शस्त्र पूजन कर हुआ। मुख्यवक्ता आशीष जी ठाकुर ने सभी स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए संघ की 100 वर्षों की यात्रा के विभिन्न चरणों के बारे में बताया। आपने बताया कि संघ की व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र उसकी एक घन्टे की शाखा है। शाखा के माध्यम से राष्ट्रीय चरित्र वाले तैयार हुए स्वयंसेवक आज समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे है। आपने पंच परिवर्तन के विषय के बारे बताते हुए कहा कि हमारे देवगढ़ मंडल का प्रत्येक गांव में समरसता पूर्ण हो सभी गांवों में एक जलाशय, एक शमशान एवं एक देवालय हो, सभी समाज के लोग एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन ग्रहण करें ऐसा वातावरण गांवों में हमें निर्माण करना है। पंच परिवर्तन के सभी विषयों को सभी स्वयंसेवक सबसे पहले स्वंय सपरिवार पालन कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें ।