चामुंडा माता को 151 ग्राम सोने के कड़े अर्पित

चामुंडा माता को 151 ग्राम सोने के कड़े अर्पित

देवास। प्रसिद्ध चामुंडा माता टेकरी पर नवरात्रि के पावन अवसर पर मां चामुंडा मंगला आरती मंडल द्वारा माता को 151 ग्राम सोने से निर्मित दो कड़े भेंट किए गए। नित्य 60 वर्षों से प्रातःकालीन आरती करने वाले इस मंडल ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों कड़ों का दूध, दही और शहद से स्नान करवा कर शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद आरती एवं विशेष पूजन के पश्चात माता को सोने के कड़े धारित कराए गए। मंगला आरती मंडल की ओर से छप्पन भोग भी माता को समर्पित किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में देवास विधायक राजमाता गायत्रीराजे पंवार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। नाथ संप्रदाय पुजारी परिवार के अध्यक्ष अशोक नाथ पुजारी, मंगला आरती मंडल के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay