देवास जिले के 6 मंडलों के पथ संचलन रविवार को निकलेंगे
47 गांवों के सैकड़ो स्वयंसेवक पथसंचलन में सम्मिलित होंगे
देवास। विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पारंपरिक पथ संचलन निकाला जाता है। इस वर्ष संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, शताब्दी वर्ष पर देवास जिले में स्वयंसेवको द्वारा प्रत्येक मंडल में पथसंचलन निकाला जाएगा। इसी क्रम में रविवार 28 सितंबर को देवास जिले के बैरागढ़, लोहाना, पटलवादा, फतनपुर, डबलचौकी, खजुरिया बिना मंडलों के पथसंचलन निकाले जाएंगे। इन पथसंचलनों में 47 गांवों के सैकड़ो स्वयंसेवक में सम्मिलित होंगे।
देवास ग्रामीण खण्ड के बैरागढ़, लोहाना एवं पटलवाद मंडलों के पथ संचलन निकलेंगे
देवास ग्रामीण खण्ड के बैरागढ़ मंडल का पथ संचलन रविवार प्रातः 9 बजे ग्राम बांगर में निकलेगा। इस पथ संचलन में बैरागढ़ मंडल के आठ गांव बैरागढ़, बांगर, बडोली, आंट, अंतरलिया, हिरली, पंचतलाब, देवर के स्वयंसेवक सहभागी होंगे। पटलवाद मंडल का पथ संचलन रविवार प्रातः 9 बजे ग्राम मेंढकी धाकड़ में निकलेगा। इस पथ संचलन में पटलवाद मंडल के आठ गांव जनवईखेड़ी, पटलावदा, मुड़का, मेंढकी धाकड़, निपानिया, बोरखेड़ी धाकड़, राजपुरा, अमलावती के स्वयंसेवक सहभागी होंगे। इसी प्रकार लोहाना मंडल का पथ संचलन रविवार दोपहर 2 बजे ग्राम लोहाना में निकलेगा। इस पथ संचलन में लोहाना मंडल के नो गांव लोहाना, बागाना, सिलावटी, उपडी, टूमनी, सिलाखेड़ी, गोरखेड़ी, सारोला, यशवंत नगर के स्वयंसेवक सम्मलित होंगे।
टोंक खण्ड में फतनपुर मंडल का संचलन कलमा में निकलेगा
टोंक खण्ड के फतनपुर मंडल का संचलन रविवार को कलमा में निकलेगा। इस पथसंचलन में फतनपुर मंडल के आठ गांव कलमा, विजयपुर, नावदा, नांदेल, कनेरिया, डहेरिया, बंगला, मधुखेड़ी के सैकड़ो स्वयंसेवक सम्मलित होंगे।
हाटपिपलिया खंड के डबालचौकी एवं खजुरिया बिना के मंडलों में निकलेगा पथसंचलन
हाटपिपलिया खण्ड के डबालचौकी मंडल का संचलन रविवार 28 सितंबर को डबलचौकी स्थित आइडल विद्यालय में निकलेगा। इस पथसंचलन में डबालचौकी मंडल के सात गांव अम्बिकापुर, डबलचौकी, अखेपुर, चौबापीपल्या, बराय, साजनौदखेडा , गाजनौदखेडा के सैकड़ो स्वयंसेवक सम्मलित होंगे। इसी प्रकार खजुरिया बिना मंडल का संचलन ग्राम लसूडिया हातू स्थित नवीन पंचायत भवन से प्रारंभ होगा। इस पथसंचलन में खजूरिया बिना मंडल के सात गांव खजूरिया बिना, लसूडिया हातू , गुराडिया हातू ,रमलखेडी, पितावली, गुरिया, देवपीपल्या के स्वयंसेवक सहभागी होंगे।
संचलन में स्वयंसेवक वाहिनिश: घोष की धुन पर गांव के प्रमुख मार्गो से निकलेंगे। इन संचलनो की तैयारी हेतु स्वयंसेवक गांवो में घर घर संपर्क कर संचलन में सहभागी होने का आग्रह कर रहे हैं।