देवास जिले के 6 मंडलों के पथसंचलन में 47 गांवों के सैकड़ों स्वयंसेवक सम्मलित हुए

देवास जिले के 6 मंडलों के पथसंचलन में 47 गांवों के सैकड़ों स्वयंसेवक सम्मलित हुए

पटलवाद एवं लोहाना मंडल में बारिश में भी पथसंचलन जारी रहा

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा श्री विजयादशमी उत्सव पर रविवार को देवास जिले के बैरागढ़, लोहाना, पटलवादा, फतनपुर, डबलचौकी, खजुरिया बिना मंडलों में पथसंचलन निकाले गए। इन पथसंचलनों में 47 गांवों के सैकड़ो स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा शस्त्र पूजन कर भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। संचलन में स्वयंसेवक वाहिनिश: घोष की धुन पर गांव के प्रमुख मार्गों से निकले। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में संघ की स्थापना से लेकर शताब्दी वर्ष तक यात्रा के बारे में बताया। शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के विषय समाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक क्रर्तव्य एवं स्व के भाव के जागरण के विषयों के महत्व को बताया। देवास ग्रामीण खण्ड के  3 मंडल बैरागढ़, पटलवाद एवं लोहाना के पथ मंडल पथसंचलन निकाले गए। पटलवाद एवं लोहाना मंडल में बारिश में भी पथसंचलन जारी रहा।

बैरागढ़ मंडल का संचलन बांगर में निकाला गया, जिसमें बैरागढ़ मंडल के आठ गांव के स्वयंसेवक सहभागी हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला व्यवस्था प्रमुख श्री विजय नारायण जी शुक्ला रहे। श्री शुक्ला ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की भारत कर्तव्य परायण राष्ट्र है, सभी लोग अपने-अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन ठीक से करें तो समाज एवं राष्ट्रहित के अन्य सारे विषय प्राप्त हो जाते हैं।

पटलवाद मंडल का पथसंचलन  ग्राम मेंढकी धाकड़ में निकाला गया, जिसमे पटलवाद मंडल के आठ गांव के स्वयंसेवक सहभागी हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवास विभाग महाविद्यालय कार्य प्रमुख श्री निशांत जी चित्र रहे, श्री निशांत जी चित्रे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांवों का श्रेष्ठ विकास सामाजिक समरसता एवं सद्भाव से ही संभव है।

इसी प्रकार लोहाना मंडल का पथ संचलन ग्राम लोहाना में निकला जिसमे लोहाना मंडल के 9 गांव के स्वयंसेवक सम्मलित हुए। इस पथ संचलन के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सक्षम जिला अध्यक्ष श्री दारा सिंह जी वशिष्ठ रहे, श्री वशिष्ठ जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि कि भारत की परिवार व्यवस्था ही भारतीय संस्कृति की रीड है, पारिवारिक प्रबोधन के माध्यम से ही गांव राष्ट्रहित का चिंतन करने वाले युवा तैयार होंगे।

टोंकखण्ड में फतनपुर मंडल का संचलन कलमा में निकला जिसमें फतनपुर मंडल के आठ गांव के स्वयंसेवक सम्मलित हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघचालक श्री भीम सिंह जी चावड़ा ने की उनके साथ मुख्य वक्ता विभाग सह सेवा प्रमुख श्री जुझार सिंह जी एवं खण्ड कार्यवाह श्री पंकज जी पटेल मंचासीन रहे। स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए श्री जुझार सिंह जी ने कहा कि पंच परिवर्तन के सभी विषयों को स्वयंसेवकों एवं उनके परिवार द्वारा अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।

हाटपिपलिया खण्ड के डबालचौकी मंडल का संचलन डबलचौकी स्थित आइडल विद्यालय में निकला जिसमें डबालचौकी मंडल के सात गांव के स्वयंसेवक सम्मलित हुए। डबल चौकी में निकले मंडल संचलन में मुख्ता देवास जिला सेवा प्रमुख डॉ अश्विन जी दुबे, डॉ दुबे ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कुटुंब व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ करना होगा। कुटुंब प्रोबोधन होने से ही भावी पीढ़ी में सेवा, समरसता,  स्व एवं नागरिक कर्तव्य का भाव बढ़ सकेगा।

इसी प्रकार खजुरिया बिना मंडल का संचलन ग्राम लसूडिया हातू स्थित नवीन पंचायत भवन से प्रारंभ जिसमे खजूरिया बिना मंडल के सात गांव के स्वयंसेवक सहभागी हुए। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला गौ सेवा संयोजक श्री प्रवीण जी जाट रहे, श्री जाट ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांवो के प्रत्येक युवा के मन में स्व का भाव जगाना है, स्व के भाव के जागरण से ही गांव एवं राष्ट्र का हित है।

आगामी दिनों में विजयादशमी उत्सव के निमित्त देवास जिले के अन्य मंडलों एवं नगरों में भी पथ संचलन निकल जाएंगे।

 

Post Author: Vijendra Upadhyay