देवास संगम बाल पथ संचलन रविवार को निकलेगा
दो स्थानों से संचलन प्रारंभ होकर सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद स्मारक पर संगम होगा
देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष पर प्रत्येक नगर एवं मंडल में संचलन निकले जा रहे हैं। नगरीय केंद्रों पर बाल पथ संचलन भी निकल जा रहे हैं। देवास में प्रतिवर्ष निकलने वाला बाल पथ संचलन इस वर्ष 2 नवंबर रविवार शाम को निकाला जाएगा। जिसमें आठ वर्ष से अधिक आयु के हजारों विद्यार्थी स्वंयसेवक सम्मिलित होंगे। शताब्दी वर्ष पर यह संचलन विशेष होने जा रहा है, यह बाल पथ संचलन इस वर्ष “संगम संचलन” के रूप में निकल जाएगा।
दो स्थानों से संचलन प्रारंभ होकर सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद स्मारक पर संगम होगा।
एक संचालन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से प्रारंभ होगा जिसमें छत्रपति शिवाजी एवं महाराणा प्रताप उपनगर के बाल स्वयंसेवक सम्मलित होंगे, यह संचलन इंदिरा गांधी प्रतिमा से होता हुआ सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद स्मारक पहुंचेगा। दूसरा संचलन लाल के राजा प्रांगण से प्रारंभ होगा जिसमें महाराजा छत्रसाम एवं गुरुगोबिं सिंह उपनगर के स्वयंसेवक सम्मलित होंगे यह संचलन महात्मा गांधी अस्पताल के सामने से कोठारी नर्सिंग होम चौराहा होते सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद स्मारक पहुंचेगा, जहां दोनों संचलनो का संगम होगा।
संगम के उपरांत दोनों संचलन साथ मे चलते हुए, तहसील चौराहा से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए, नावेल्टी चौराहा, छोगालाल मिष्ठान चौराहा से जयप्रकाश मार्ग (पीठ रोड) से ए.बी. रोड पर पहुचकर डॉ अंबेडकर प्रतिमा, इंदिरा प्रतिमा होते हुए दोनों संचलन का समापन उत्कृष्ट विद्यालय पर होगा।


