ब्राइट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आजम मुनीर खान को मध्य प्रदेश विज्ञान तकनीकी परिषद भोपाल के द्वारा आयोजित “मध्यप्रदेश विज्ञान प्रतिभा सम्मान समारोह” में सम्मानित किया गया | सोमवार को नेहरू नगर स्थित भवन में आयोजित मध्यप्रदेश विज्ञान सम्मान समारोह में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने विज्ञान क्षेत्र गतिविधियों में चयनित प्रतिभागियों का सम्मान किया | आजम खान ने बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर अहमदाबाद में सहभागिता की एवं प्रथम 50 बच्चों में स्थान पाकर अपना ओर संस्था का नाम गौरवान्वित किया | इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष सैयद अब्दुल बारी सचिव शब्बीर अहमद समस्त पदाधिकारी स्कूल प्राचार्य सुश्री इरफाना कुरैशी एवं विद्यालय स्टाफ ने बधाई दी |
Related Posts '
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...
17 JUL
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...

