नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम

नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम

देवास। श्रीमती मोना मोहंती, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (म.प्र. एवं छ.ग.), भोपाल के मार्गदर्शन में प्रवीण रावल, प्रधान आयकर आयुक्त-1, इंदौर की अध्यक्षता में एवं बालमुकुंद गट्टानी, संयुक्त आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1, उज्जैन की उपस्थिति में आयकर कार्यालय, देवास द्वारा 19 अगस्त 2026 को प्रारंभ-2026 नए आयकर अधिनियम, 2025 पर आधारित आयकर जागरूकता एवं संवाद आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवास के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आयकर अधिनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताओं, सरल अनुपालन प्रक्रियाओं एवं व्यवहारिक पहलुओं के संबंध में करदाताओं व व्यवसायिक वर्ग को जागरूक करना था। प्रधान आयकर आयुक्त-1, इंदौर प्रवीण रावल ने नए अधिनियम के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी देते हुए इसे सरल एवं करदाता-हितैषी कर व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। संयुक्त आयकर आयुक्त बालमुकुंद गट्टानी ने प्रतिभागियों से अन्य करदाताओं को भी नए अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराने की अपील की। वहीं श्रीमती प्राची ऐलावाधि मिश्रा, आयकर उपआयुक्त, वृत्त-1 (1), उज्जैन ने कर साथी जैसे एआई टूल एवं कर सेतु के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। संचालन रवि प्रकाश तिवारी, आयकर अधिकारी-1, देवास ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay