उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरणा शर्मा सम्मानित

उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरणा शर्मा सम्मानित

देवास। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन देवास द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली प्रेरणा शर्मा (सांदीपनि विद्यालय, बालगढ़, देवास) को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत एवं नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि देवास जिले में प्रेरणा शर्मा द्वारा किए गए उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। उनकी कर्मनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। 15 अगस्त 2026 को मिले इस सम्मान पर प्रेरणा शर्मा ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजहित के क्षेत्र में इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने की बात कही। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान प्रेरणा शर्मा एवं सांदीपनि विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।

Post Author: Vijendra Upadhyay