सक्षम जिला देवास ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

सक्षम जिला देवास ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

देवास। दृष्टिहीन बालिकाओं द्वारा समाज के प्रबुद्ध वर्ग को रक्षा सूत्र बांधकर दिव्यांगजनों को समाज का सहयोग और संबल हमेशा प्राप्त हो, इस मंगल भावना के साथ चिमनाबाई स्कूल ऑडिटोरियम में रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किया गया।

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) संस्था की देवास जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सक्षम प्रांत सचिव गोविंद नागर ने कहा कि यह उत्सव उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिनसे हमें सहयोग मिलता है। साथ ही दिव्यांगजनों के प्रति समाज के कर्तव्य का स्मरण कराता है।

कार्यक्रम अध्यक्ष अजय गुप्ता ने दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे कार्यों में समाज से सहयोग की अपील की। सक्षम जिला अध्यक्ष दारासिंह वशिष्ठ ने जिला इकाई की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष 8 दिव्यांगजनों को ई-मोटराइज्ड साइकिल प्रदान की गई, जिसकी कीमत प्रति साइकिल करीब 1 लाख 30 हजार रुपए है।

कार्यक्रम में राष्ट्रकवि देवकृष्ण व्यास, सोनू पंजाबी, मांगीलाल अग्रवाल, चिमनाबाई स्कूल प्राचार्य राजू सातपुते सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। दृष्टिबाधित बहन महिमा दुबे ने सक्षम गीत प्रस्तुत किया।

अतिथियों का स्वागत संस्था सचिव अमित पीठवे, कोषाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, प्रदीप परमार, केके गौर, अंबाराम एवं दीपाली मिरजकर ने किया। संचालन सक्षम सहसचिव रितु गुप्ता ने किया तथा आभार रमेश मिश्रा ने माना। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक एवं चिमनाबाई स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post Author: Vijendra Upadhyay