देवास/ नगर पालिक निगम द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 10, 12 एवं 13 मे 80 लाख की लागत से मार्गो को सीमेंटीकृत कर उन्हैं स्थानीय नागरिको की आवगमन की सुविधाओ हेतु सुलभ बनाया जावेगा। देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा महापौर सुभाष शर्मा के साथ इन वार्डो के मार्गो के निर्माण का शुभारंभ किया गया। इन अवसरो पर वार्ड पार्षद नरेन्द्र यादव, सावित्री राठौर, शांता दिलीपसिह ठाकुर सहित नगर मंडल अध्यक्ष ओम जोशी उपस्थित रहे।
वार्ड क्रमांक 10 मेनाश्री कालोनी मे 15 लाख, गौरव नगर मे 12 लाख 50 हजार, गौरव नगर एमआर-8 मे 20 लाख, वार्ड 13 सीताराम नगर मे 10 लाख, पायेनियर स्कुल से शेखावत जी के मकान तक 12 लाख 50 हजार, वार्ड 12 चाणक्यपुरी एनएक्स मे 20 लाख, उपाध्याय नगर मे 4 लाख 50 हजार की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण कार्य होगें।
इन अवसरो पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रेवंत राजोले, एल्डरमेन आषुतोष जोषी, भरत चौधरी, पार्षद प्रतिनिधी मिलिंद सोलंकी, दिलीपसिह ठाकुर, भाजपा नेता अजय शर्मा, विमल शर्मा, जूगनू गोस्वामी, केपी कॉलेज प्रोफेसर श्री राणा सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।