देवास। म.प्र. पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के नवीन ऊर्जा परिसर पोलोग्राउंड इंदौर में आयोजित 40 वीं राज्य स्तरीय सांस्कृतिक गायन एवं वादन स्पर्धा प्रतियोगिता में म.प्र. की 13 क्षेत्रों से आई टीमों ने भाग लिया। जिसमें देवास के गायक देवेन्द्र पंडित ने उम्दा प्रस्तुति देकर दाद बटोरी एवं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त आयोजन में प्रमुख अतिथि सीजीएम मनोज पुष्प, ईडी गजरा नेता एवं अधीक्षण यंत्री सुब्रोतो राय उपस्थित थे। महिला वर्ग में देवास की गायिका वैशाली करमवेलकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्री पंडित के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अधीक्षण यंत्री कामेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण सतीश कुमरावत सहित इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की। उक्त जानकारी एम.एल.वर्मा ने दी।
Related Posts '
03 NOV
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त...
03 NOV
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया संपन्न
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया...
02 NOV
अवैध शराब से भरे ट्रक से कुचलकर खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत
अवैध शराब से भरे ट्रक से कुचलकर खातेगांव टीआई...
31 OCT
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त विद्यार्थी पथ संचलन
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त...
30 OCT
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्व. सुभाष चंद्र वेणीमाधव मिश्रा के निधन पर शोक की लहर
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण...

