देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने 1 अपै्रल को एम शिक्षा मित्र से उपस्थिति की बाध्यता को समाप्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा के दौरान कहा कि गुरुओं का सम्मान जरूरी है ऐसा कोई कार्य सरकार नहीं करेगी जिससे गुरुओं के सम्मान को ठेंस पहुँचे। अकेले शिक्षा विभाग पर लागू करना न्याय संगत नहीं है। घोषणा के पूर्व मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री छत्रवीर सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के समक्ष अपनी बात रखी। प्रांतीय संगठन मंत्री देवकृष्ण व्यास ,संभागीय उपाध्यक्ष उदलसिंह परमार जिलाध्यक्ष शिवेश शर्मा ,जिला सचिव मोहनदास बैरागी,जिला कोषाध्यक्ष कमलकांत मेहता , दीपक शुक्ला, यशवंत तारे, अर्जुनसिंह राठौर, गोवर्धनलाल शर्मा, बहादुरसिंह उदल, बंसत व्यास रमेश शर्मा ,महेन्द्र नाईवाल भगवान दास मेहता, मयंक दुबे ,दिनेश सिंह सिसोदिया, पंकज शुक्ला, वासुदेव शर्मा ,मनोज बजाज,राकेश परिहार, रेखा शर्मा,भुपेन्द्र माली एवं समस्त शिक्षक साथियों ने म.प्र.शिक्षक संघ जिला मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय नेतृत्व एवं समस्त शिक्षक/अध्यापक साथी जिन्होंने अपनी एकता का परिचय देकर प्रदेश नेतृत्व व समस्त इकाइयां शालीनता एवम सम्मानजनक तरीके से इस समस्या को हल करवाने में सतत प्रयासरत रहीं। उन सभी को धन्यवाद देते आभार व्यक्त किया है।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

