हनुमान जन्मोत्सव पर द्वारका मंत्री के भजनों पर भक्त हुए मंत्रमुग्ध
देवास। पार्षद संजय दायमा द्वारा प्रताप नगर देवास में आयोजित विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ । उपस्थित अतिथियों ने हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव का आनंद लिया । सुन माता अंजना ध्यान से तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता….. भजन पर हनुमान जी के रुप में उपस्थित भक्तों ने हनुमान जी के जन्म का चित्रण कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया । स्वयं राजमाता गायत्री राजे पवार एवं अतिथियों ने हनुमान जी के स्वरुप में उपस्थित राजू सुलं का फूल बरसाकर स्वागत किया। श्री कृष्ण भगवान के साथ फूलों की होली के अनूठे आयोजन ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, लगभग 2 क्विंटल फूलों से भगवान कृष्ण का भजन गायक द्वारका मंत्री ने अपने सुमधुर स्वर में भजन फूलों से सज रहे है श्री वंृदावन बिहारी के साथ श्रृंगार किया गया। कृष्ण के स्वरुप में आकाश अग्रवाल ने शानदार प्रस्तुति दी। वो काल क्या करेगा महाकाल के आगे भोले बाबा के भजन ने भोले बाबा के विराट स्वरूप का दर्शन करा कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत भाव पूर्ण मैं गुडिय़ा तेरे आंगन की गीत में उपस्थित माता बहनों की आंखों से अश्रु धारा बह निकली । वहीं पुरुषवर्ग के भक्त अपनी आंखों से आंसुओं को नही रोक सके । रात्री 12 बजे माता रानी के भजनों के साथ कालिका के स्वरूप के शानदार प्रस्तुति ने भक्तो को रात 1बजे तक भक्ति रस में डुबोये रखा। संगीत गौतम गडोइया, प्रीतम सन्धालकर , गोपाल अंतिम बारोड,आयुष शर्मा सहकलाकार राजकुमार सोलंकी राजेश सेन, हिमांशु पालीवाल ,मंगल जगताप ने भजनों में साथ दिया अंत में देशभक्ति के गीतों के साथ कार्यक्रम का विराम हुआ। इस अवसर पर देवास विधायक राजमाता गायत्री राजे पंवार, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह, दुर्गेश अग्रवाल ,विजय पंडित, पार्षद मनीष सेन, राजेश यादव, मनीष डांगी, सांसद प्रतिनिधि राजीव खंडेलवाल ,भरत चौधरी, विपुल अग्रवाल अजय अग्रवाल ,सुजीत सांगते ,चंद्रपाल सिंह सोलंकी छोटू ,राजेंद्र संघवी सहित सैकड़ों अतिथि और हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। अंत में आभार महेश नरवले ,विनोद धारीवाल ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी पार्षद संजय दायमा एवं श्री राम युवा गु्रप प्रताप नगर हनुमान मंदिर देवास ने दी।

