देवास। 15 अप्रैल रविवार को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ देवास की जिला बैठक महारानी चिमनाबाई कन्या माध्यमिक विद्यालय देवास में प्रांतीय संगठन मंत्री देवकृष्ण व्यास के मार्गदर्शन एवं संभागीय उपाध्यक्ष उदलसिंह परमार उज्जैन संभाग की उपस्थिति में संपन्न हुई । जिसमें जिला संगठन मंत्री के मनोनयन पर चर्चा, सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा, संभागीय इकाई के निर्वाचन संबंधी जानकारी दी गई, महिला शिक्षक सम्मेलन आयोजित करने पर विचार किया गया। प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर के संबंध में चर्चा एवं जानकारी, शिक्षकों को समय पर प्रतिमाह 1 तारीख को वेतन प्राप्त नहीं होने संबंधी समस्या के निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने संबधी निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवेश शर्मा, जिला सचिव एम डी बैरागी, जिला कोषाध्यक्ष कमलकांत मेहता, जिला उपाध्यक्ष दिनेशसिंह सिसोदिया, जिला उपसचिव रामगोपाल चावले, जिला सदस्य मनोज बजाज, भगवानदास मेहता, वासुदेव शर्मा आदि उपस्थित थे
Related Posts '
07 JUL
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का 29 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का 29 वां स्थापना दिवस...
06 JUL
देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल, 760 पीड़ितों को वापस दिलाए 3.06 करोड़ रुपये
देवास पुलिस ने लौटाए 210 गुम मोबाइल, 760 पीड़ितों को वापस...
06 JUL
सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास को स्वर्णिम सफलता
सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास...
03 JUL
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में...

