देवास। खातेगांव मंडी प्रांगण में जनपद पंचायत खातेगांव द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना अंतर्गत एहले इस्लाम जुमला निकाह इंतजामिया कमेटी द्वारा 23 कन्याओं का निकाह करवाया गया। मो. डॉ. अकबर खान अमेली वाले ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरू प्रसाद शर्मा अध्यक्ष म.प्र. वन विकास निगम, विशेष अतिथि सुनील माहेश्वरी अध्यक्ष सिलाई एवं कला बोर्ड, हाजी अमान उल्लाह खान म.प्र. काजी कमेटी के चेयरमेन, गुलाब बाई तारा जनपद अध्यक्ष , अध्यक्षता आशीष शर्मा क्षेत्रीय विधायक ने की । निकाह में तीन दिव्यांग जोडे तथा एक कल्याणी (विधवा) का निकाह किया गया तथा दिव्यांगों एवं कल्याणी योजना में प्रोत्साहन राशि के रूप में 2-2 लाख दिए जाने की घोषणा की गई। कन्याओं के खाते में 20 हजार तथा दहेज में बर्तन, चांदी की पायजेब, बिछुडी आदि सामग्री दी गई। काजियों द्वारा सभी जोडों का निकाह संपन्न कराया गया। इसी प्रकार गौरखपुर में 11 अपै्रल को नसरूल्लाह गंज में भी निकाह योजना में देवास के जोडों को एवं एक महिला को कल्याणी योजना का लाभ दिया एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मुस्लिम समाज ने शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

