देवास। पुरूषोत्तम मास में नवनिधि सामायिक संस्था द्वारा मंडी धर्मशाला में आयोजित 108 श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ आज भव्य शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने बताया कि आध्यात्म के क्षेत्र में देवास में पहली बार 108 श्रीमद भागवत कथा महोत्सव होने जा रहा है। आज 16 मई बुधवार को प्रात: 8 बजे खेड़ापति मंदिर से 108 ब्राह्मण सनातन वेशभूषा में 108 यजमानों एवं कलश धारण किए 108 महिलाओं के साथ श्रीमद भागवत पुराण को सिर पर धारण कर शोभा यात्रा में शामिल होंगेे। नवनिधि सामाजिक संस्था के समस्त संयोजनकर्ता एवं वैश्य समाज सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकार श्रद्धालु भक्त महिला एवं पुरूष शोभा यात्रा को सुशोभित करेंगे। शोभा यात्रा खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ होकर एम जी रोड, जनता बैंक चौराहा, जवाहर चौक से होते हुए आयोजन स्थल मंडी धर्मशाला पहुंचेगी। जहां 108 व्यासपीठ पर विराजे विद्वान पंडितों का स्वागत एवं श्रीमद भागवत पुराण की पूजा अर्चना यजमानों के द्वारा बौद्धिक पद्धति से संपन्न होगी। दोपहर 3 बजे भागवत मर्मज्ञ पं. प्रदीप शास्त्री के श्रीमुख से संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भागवत महत्तम के साथ होगा। कथा आज 16 मई से 22 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी। नवनिधि सामयिक संस्था ने देवास के समस्त श्रद्धालुओं एवं भागवत प्रेमियों से आध्यात्मिक ज्ञान प्रवाह के इस आयोजन में सपरिवार पधारने की अपील की।
Related Posts '
13 OCT
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा...
11 OCT
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी...
05 SEP
खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण...
18 JAN
हिन्दू हम सब एक… एकता का यही भाव भारत को विश्व गुरु बनाएगा
हिन्दू हम सब एक... एकता का यही भाव भारत को विश्व गुरु...
15 JAN
हिंदुओं के संगठित रहने में ही हमारे गांवों का विकास संभव है
हिंदुओं के संगठित रहने में ही हमारे गांवों का विकास...

