देवास। महाराणा प्रताप की जयंती पर हिंदू उत्सव समिति एवं महाराणा प्रताप सेना द्वारा आयोजित घुडदौड प्रतियोगिता में देवास सहित अन्य जिलों के घुड सवारों ने भाग लिया। आयोजक धर्मेन्द्रसिंह बैस नेे बताया कि समिति द्वारा विगत आठ वर्षो से महाराण प्रताप की जयंती पर बलिदानी चेतक के स्मरण में होने वाली घुडदौड प्रतियोगिता का देवास सहित आसपास के क्षेत्र के लोग वर्ष भर इंतजार करते हैं इस वर्ष बायपास रोड के पास आयोजित इस प्रतियोगिता में देवास सहितअन्य जिलों के 16 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान देवास के परम शिरिश दुबे के घोडे बादल ने प्राप्त किया। घुडसवार शाहरूख ने अपनी जाबाजी का परिचय दिया। द्वितीय स्थान पर विजयसिंह पटलावदा, तृतीय स्थान पर लाखनसिंह रहे। प्रतियोगियों को प्रथम पुरस्कार भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पंडित द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार ठा. राजेन्द्रसिंह बैस जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने प्रदान किया तथा तृतीय पुरस्कार नाना बैस द्वारा दिया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार राजकुमार ठाकुर, दिग्विजयसिंह झाला तथा जितेन्द्रसिंह कुशवाह की ओर से प्रदान किया गया । इस अवसर पर बतौर अतिथि महाराज विक्रमसिंह पवार, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, शहर कांगे्रस अध्यक्ष मनोज राजानी, वरिष्ठ नेता भगवानसिंह चावड़ा, तंवरसिंह चौहान, सूरजसिंह गौड, तूफानसिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार राजेन्द्र ठाकुर ने माना।
Related Posts '
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...
15 APR
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का...
15 APR
विंध्याचल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
विंध्याचल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं सीबीएसई...

