महेश जयंती पर माहेश्वरी समाज ने निकाली प्रभात फेरी

देवास। माहेश्वरी समाज देवास के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मूंदड़ा, अध्यक्ष प्रहलाद दाड़, सचिव सुरेश परवाल ने बताया कि महेश जयंती महोत्सव के अंतर्गत एक विशाल प्रभात फेरी युवा संगठन के नेतृत्व में श्री सांवलियानाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भेरूगढ स्थित राम मंदिर पहुंची। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरूष व युवा वर्ग भगवान महेश की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने पीली साडी तथा पुरूषों ने सफेद वस्त्र पहन रखे थे।
प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने अपने भजनों के द्वारा खूब समा बांधा। भगवान महेश ने भी इस अवसर पर नगर भ्रमण किया तथा प्रभात फेरी के समापन पर राम मंदिर में महिलाओं द्वारा भगवान महेश की नजर उतारकर आरती की गई। रास्ते में प्रगति महिला मण्डल, अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन, चिचाणी परिवार, प्रीति क्लब आदि संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में भगवान महेश की प्रतिमा के साथ साथ पुष्पों से सुसज्जित झांकी भी चल रही थी, जिसे आमजनता ने काफी सराहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply