देवास। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांगे्रसजन एवं डेली अपडाउनर्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में देवास इंदौर के बीच सिटी बस चलाने की मांग को लेकर पिछले 2 माह से शहर में आंदोलन चल रहे है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री, विधायक, महापौर के पूतले जलाने के बाद वहीं गांधीवादी तरीके से सांसद, कलेक्टर व निगम आयुक्त को फूल भेंट करने के बाद भैंस के आगे बीन बजाकर अपनी बात पहुंचाने के बावजूद आज तक प्रशासन ने देवास-इंदौर के बीच सिटी बस चलाने के संदर्भ में कोई कार्यवाही नही की। इसी को लेकर आज मण्डुक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर शहर अध्यक्ष मनोज राजनी की उपस्थिति में सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया। हवन की पूर्णाहूति पर सभी ने यज्ञ देवता से प्रार्थना की के आप अधिकारियों को सद्बुद्धि दे, जिससे देवास-इंदौर के बीच सिटी बस का संचालन शीघ्र हो सके। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं अपडाउनर्स संघ के सदस्यों ने आहुति डाली।
इस अवसर पर पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, एजाज शेख, विक्रम मुकाती, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा, दीपेश कानूनगो, इम्तियाज शेख भल्लू, शबाना सुहैल, साधना प्रजापति, मीणा फानी, जाकीर उल्ला शेख, राधाकिशन सोलंकी, हफीज घोसी, राजेश डांगी, चंद्रपालसिंह छोटू, हिम्मतसिंह चावड़ा, निलेश वर्मा, अंकित जैन, प्रतिक शास्त्री, महेश राजपूत, सलीम पठान, धीरज कल्याणे, संजय रेनिवाल, शकील शेख, ललीत भोपाले, सपना पवार, निकलेश तिवाने, सुरेन्द्र मोर्य, इमरान खान, गौरव चौहान, शुभम गुप्ता, विजेन्द्र पाल, राहुल पवार, सतीश पुजारी, चिंटू धारू, धर्मेन्द्र पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रमोद सुमन, वैभव शर्मा, डॉ. रितेश शर्मा, शोएब शेख, संंजय गोटानी, लुकमान अली, उमेश गवली, शाहबाज शेख, अकरम शेख तृप्ति, शकील अली लक्की, जयप्रकाश मालवीय, रोहन वाघमारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं राष्ट्रीय संत तरूण सागर जी महाराज को दो मिनिट का मौन रख श्रृद्धांजलि अर्पित की।