भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में क्रिसमस पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस पर्व की बधाइयाॅं देते हुए, प्रार्थनाओं के साथ केरोल गीतों की भी मधुर प्रस्तुतियाॅं दी गई। क्रिसमस पर्व पर आधारित विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियाॅं तथा प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नृत्य नाटिका का मनोहारी मंचन किया गया। विद्यालय के शिक्षक डेनिस मंगेशकर ने अपने क्रिसमस संदेश में बताया कि-क्रिसमस पर्व हर्ष, उल्लास , शांति व खुशी एवं आनंदभरा पर्व है। प्रभु यीशु की जीवन झलकियाॅं एवं क्रिसमस ट्री की सजावट ने इस पर्व के उल्लास का आगाज़् किया।
इस अवसर पर विद्यालय की नन्हीं बालिकाए परियाॅं बनकर तथा नन्हें बालक सेंटा क्लाॅज बनकर आए थे। हर्ष, उल्लास और शांति के क्रिसमस पर्व ने सभी बच्चों के बीच खुषियाॅं बिखेरी। कार्यक्रम के पष्चात सेंटा क्लाॅज का आगमन बच्चों को रोमांचित कर गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लू हाउस की छात्राए आसिफा शेख एवं हिमांशी जायसवाल के द्वारा किया गया एवं आभार विद्यालय शिक्षिका श्रीमती बीना बालगोपालन द्वारा माना गया।