स्थानीय विद्मालय सेंट थामस में रंगारंग कार्यक्रम के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में फादर जोसी जोसफ एवं फादर बीनु चेरीयन उपस्थित थे। साथ ही विशेष रूप से श्री सुरेन्द्र राठौर संचालक हिमालया अकादमी, श्री मेहबूब शेख संचालक करमदीप स्कूल श्री विशाल शर्मा संचालक स्कार्ट जुनियर कॉलेज, मानवेनदर सिंह मैनेजर फेडरल बैंक एवं इमेनवेल मार्थोंमा चर्च के सदस्य आदी उपस्थित थे। अतिथि परिचय जी.बी.पापचन ने करवाया एवं स्वागत भाषण संतोष के.के.द्वारा दिया गया। संस्था संचालक श्री साजू सैमयुअल एवम श्रीमती जेमी सैमयुअल द्वारा अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया,वही कार्यक्रम में पधारे विशेष अतिथि का स्वागत नन्हे सेंटा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से प्रभु यीशू के जन्म को दिखाया गया साथ ही बच्चो रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया साथ ही फादर जोसी जोसेफ ने प्रभु यीशू के जन्म के बारे में और उनके दया स्वरूप के बारे में बताया और बच्चो की रंगारंग कार्यक्रम की सराहना की.कार्यक्रम में सेंटा ने बच्चो को चॉकलेट बाटी विद्मालय की ओर से आभार तनु चोपड़ा ने माना इस मनमोहक पलो का बच्चो ने पूरा आनंद लिया व नए साल की सभी को शुभकामनाएँ भी दी कार्यक्रम का समापन विद्मालय परिवार के सहभोज के साथ हुआ।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

