देवास। रोटरी क्लब देवास ने अपने जन सेवा कार्य में एक औैर आयाम जोड़ते हुए वंचित बच्चों को आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र शा.मा.वि.क्र.1 में 20 बच्चों हेतु पलंग प्रदान किए। लगभग 1 माह पूर्व रोटरी क्लब देवास के सेवा कार्य से प्रभावित होकर बीआरसी दिनेश चौधरी एवं विद्यालय प्रभारी आतिश कनासिया द्वारा रोटरी क्लब देवास अध्यक्ष हेमन्त वर्मा एवं सचिव हेमन्त बक्षी को विद्यालय का निरीक्षण करवाकर शिक्षा के अधिकार से कटे बाल मजदूरी कर रहे, अनाथ, बेसहारा एवं अत्यंत गरीब बच्चों को शिक्षा से जोडने के शासकीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी एवं आवासीय विद्यालय की आवश्यकताओं से अवगत कराया। रोटरी क्लब देवास के सदस्यों ने अपनी साप्ताहिक सभा आवासीय विद्यालय की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का संंकल्प लिया इसी के प्रथम चरण में 20 छात्रों हेतु पलंग प्रदान किए गए। इस कार्यमें विशेष सहयोग संदीप भटनागर, संध्या वर्मा, जागृति शर्मा एवं विवेक देेशपांडे का रहा। इस अवसर पर रोटे. पी.एन.तिवारी, रोटे.राधिका इंगले, रोटे.अमरजीतसिंह खनूजा, रोटे.सुरेश डसानिया, रोटे.अजीज कुरेशी, रोटे.अजय सोलंकी, रोटे.सुधीर पंडित, रोटे.यशोधरा भटनागर, रोटे.नवीन कानूनगो, रोटे.सुरेश चौहान, रोटे.समरजीत जाधव, रोटे.स्वप्निल वर्मा, रोटे.भरत विजयवर्गीय, रोटे.प्रज्ञा कानूनगो उपस्थित थे। संचालन महेश सोनी ने किया एवं आभार जितेन्द्र मालवीय ने माना।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

