देवास/ उज्जैन रोड स्थित फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल द्वारा प्री प्राइमरी विद्यार्थीओं के लिए ग्रेज्युएशन डे मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्लोक एवं प्रार्थना से हुआ । स्वागत गीत एवं नृत्य के माध्यम से अभिभावकों का स्वागत किया । सिनियर के.जी के बच्चों ने गुड बाॅय गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया । कक्षा अध्यापिका नबिला नकवी द्वारा बच्चों के गुणों एवं विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया । विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर डाॅ. एस परिमला एवं प्राचार्य श्री. पंकज किटुकले व्दारा अभिभावकों के उपस्थिति में बच्चों को प्रमाण पत्र एवं डिग्री प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजली यादव द्वारा किया गया । कार्यक्रम के पष्चात विद्यालयीन सभी विषयों से संबंधित संपूर्ण वर्ष की गतिविधियों को प्रदर्षनी के माध्यम से प्रदर्षित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय द्वारा बच्चों , पालकों एवं षिक्षिकों का मेडिकल चेक अप निःषुल्क किया गया । कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्षन विद्यालय की अकादमी डायरेक्टर डाॅ. परिमला श्रीनिवासन के द्वारा किया गया ।
Related Posts '
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...

