देवास। विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि नारायण क्रीड़ा मंडल एवं एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस असोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान पायोनियर पब्लिक स्कूल मे आयोजित सॉफ्ट टेनिस खेल का नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों में खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता हैं। इस प्रकार के शिविरों में खिलाडिय़ों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है ओर प्रशिक्षको द्वारा प्रतिभाओ को निखारा जाता है। राष्ट्रीय कोच गौरव कदम द्वारा खिलाडियो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर विजेंद्र उपाध्याय, नयन कानूनगो, प्रतिक शास्त्री, अमित राव,हेमेन्द्र निगम, प्रवीण सांगते, विजय चोधरी, मनीष जायसवाल, प्रणय जोशी, कपिल व्यास आदी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।
Related Posts '
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...
15 APR
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का...
15 APR
विंध्याचल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
विंध्याचल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं सीबीएसई...

