देवास। मित्राय सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित पर्यावरण मित्रता अभियान के अंतर्गत सतत तीन माह से विभिन्न सार्वजनिक गार्डनों, स्कूल, मंदिर परिसरो सहित अन्य शहरों में जाकर पौधारोपण किया गया। संस्था सदस्य अखिल दुबे ने बताया कि जिसके समापन पर रविवार को सयाजी द्वार पर कनेक्शन रियल स्टेट ग्रुप (कावेरी पार्क, ग्रीन वेली) के साथ मिलकर मित्राय द्वारा संकल्प पत्र भरवा कर निशुल्क 1000 से ज्यादा पौधो का वितरण किया गया। सभी ने पौधे लेने के पहले संकल्प पत्र भरे। पत्र के माध्यम से पौधो की रक्षा तथा आगामी गणेश उत्सव में मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया। समापन कार्यक्रम में देवास महापौर सुभाष शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार, कवि शशिकांत यादव, रवि जैन, नरेंद्र सोलंकी आदि उपस्थित थे। अंत में आभार सुरेन्द्र बिरला ने माना।
Related Posts '
16 APR
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष कक्षा 10...
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...
15 APR
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का...

