65 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह संपन्न

देवास। 3 सितम्बर से 7 सितम्बर तक आयोजित होने वाली 65 वीं राज्य स्तरीय शालेय थ्रो बॉल्, साफ्टबॉल एवं आट्या पाट्या प्रतियोगिता के मुकाबले कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास एवं सॉफ्ट टेनिस के मैचेस पायोनियर पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे हैं। 4 सितम्बर को खेले गए प्रारंभिक मुकाबलों में मध्य भारत थ्रो बॉल संघ के अध्यक्ष विकास जायसवाल एवं अशासकीय शिक्षण संस्था के अध्यक्ष राजेश खत्री, दिनेश मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, आदित्य दुबे, राजेश गोयल, नारायणसिंह आदि पदाधिकारियों ने विभिन्न संभागों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हेमेन्द्र निगम ने किया। इस अवसर पर विजय चौधरी, मुनव्वर खां पठान, मनीष जायसवाल, सलीम शेख, विजय वर्मा, सुनील चौधरी, प्रवीण सांगते, विपुल चौहान आदि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता संयोजक विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि प्रतियोगिता जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में की जा रही है।
खेले गए मेचों के परिणाम इस प्रकार है-
थ्रो बॉल 19 वर्ष से कम बालक- ग्वालियर ने इंदौर को 15-7, 15-7, उज्जैन ने आदिवासी विकास को 15-6, 15-1, भोपाल ने जबलपुर को 10-0, 15-9, रीवा ने नर्मदापुरम को 15-2, 15-1, उज्जैन ने सागर को 15-2, 15-7, भोपाल ने इंदौर को 15-10, 15-9 अंकों से परास्त किया।
थ्रो बॉल 17 वर्ष से कम बालक- उज्जैन ने भोपाल को 15-6, 15-9, रीवा ने ग्वालियर को 15-8, 15-7, इंदौर ने जनजातीय कार्य विभाग को 13-15, जबलपुर ने सागर को 10-0, 15-2, रीवा ने नर्मदापुरम को 15-4, 15-1 ग्वालियर ने नर्मदापुरम को 15-1,15-4 अंकों से परास्त किया।
थ्रो बॉल 19 वर्ष से कम बालिका- इंदौर ने जनजातिय कार्य विभाग को 15-1,10-0, उज्जैन ने जबलपुर को 15-1, 15-10, ग्वालियर ने सागर को 10-0, 15-5, रीवा ने नर्मदापुरम को 15-0,10-0, भोपाल ने जनजातीय कार्य विभाग को 10-0, 15-4 अंकों से परास्त किया।
थ्रो बॉल 17 वर्ष से कम बालिका – उज्जैन ने ग्वालियर को 15-9, 12-15,12-15, इंदौर ने भोपाल को 15-6, 15-13, उज्जैन ने नर्मदापुरम को 10-0, 15-7, जनजातीय कार्य विभाग ने इंदौर को 15-2, 15-13 अंकों से परास्त किया।
सॉफ्ट टेनिस 14 वर्ष से कम बालिका- रीवा ने जबलपुर को 2-0, सागर ने शहडोल को 2-0 सेट से परास्त किया।
साफ्टबॉल 17 वर्ष बालक- उज्जैन ने रीवा को 6-0, जबलपुर ने रीवा को 11-03, सागर ने नर्मदापुरम को 11-0, भोपाल ने नर्मदापुरम को 5-1, आदिवासी विभाग ने नर्मदापुरम को 5-4 रनों से हराया।
सॉफ्टबॉल 17 वर्ष बालिका- उज्जैन ने आदिवासी विभाग को 1-0, सागर ने इंदौर को 3-2, भोपाल ने इंदौर को 12-2, नर्मदापुरम ने रीवा को 10-0 आदिवासी विभाग ने रीवा को 1-0 रनों से हराया।
आट्या पाट्या 19 वर्ष बालक- इंदौर ने रीवा को 2-0, नर्मदापुरम ने उज्जैन को 2-1, जबलपुर ने आदिवासी विभाग को 2-0,भोपाल ने ग्वालियर को 2-0 सेट से हराया।
आट्या पाट्या 19 वर्ष बालिका – इंदौर ने रीवा को 2-0, जबलपुर ने आदिवासी विभाग को 2-1, भोपाल ने ग्वालियर को 2-0 सेट से हराया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply