महाराष्ट्र समाज गणेशोत्सवः मी जिजाऊ बोलतोय शिवचरित्र जाणता राजा नाटक का विमोचन

देवास। महाराष्ट्र समाज द्वारा 74वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा। उत्सव के दौरान विविध प्रकार की प्रस्तुतियां अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारमार्थिक उद्देश्य को पूर्ण करते हुए दी जा रही है। इसी के अंतर्गत मी जिजाऊ बोलतोय शिवचरित्र जाणता राजा नाटक का विमोचन कुमारी वैशाली, मोहन घाट पांडे पुणे के द्वारा किया गया। शिवाजी महाराज के अभिनय में अलंकार सुपेकर ने प्रस्तुति दी। चित्रकला, रंगोली एवं मराठी व्यंजन मेले का लाभ सभी सामाजिक जनों ने उठाया। अगले दिन समाज की बालिकाओं द्वारा नवरस नामक प्रस्तुति दी गई। आने वाले दिनों में विनोदी नाटक आत्माराम कि प्रस्तुति (नाट्य भारती इंदौर) जिसके लेखक शरद जोशी है एवं जिसके दीगदर्शक अनिरुद्ध किरकिरे होंगे। 11 सितंबर को विनोदी नाटक वरात जिसके लेखक नितिन नायगांवकर और दिग्दर्शक श्रीरामजोग इंदौर के द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 12 सितंबर को विशाल चल समारोह के साथ बप्पा का विसर्जन होगा। अंतिम दिन महाप्रसादी का वितरण भी समाज परिसर में किया जाएगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply